RCP सिंह का दावा, RJD में हो जाएगा JDU का विलय, पलटवार में बोले नीतीश- अरे छोड़िए...

By अंकित सिंह | Aug 18, 2022

भले ही नीतीश कुमार एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बना ली है। लेकिन अभी भी बिहार की राजनीतिक पारा उनको लेकर गर्म है। अब भाजपा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। तो कभी नीतीश कुमार के बेहद करीब रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने उन पर जबरदस्त तरीके से निशाना साथ रहे हैं। आज आरसीपी सिंह बिहार के छपरा पहुंचे थे जहां उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार तो अब तक चार बार पाला बदल चुके हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वे (नीतीश कुमार) कितनी बार पाला बदलेंगे? वह पहले ही 4 बार - 1994, 2013, 2017 और 2022 में ऐसा कर चुके हैं।

 

इसे भी पढ़ें: 'जंगलराज की तरफ लौट रहा बिहार', रविशंकर प्रसाद ने नीतीश सरकार को घेरा, बोले- स्कूल से लौट रही लड़की को सरेआम मारी गई गोली

 

इसके साथ ही संवाददाताओं ने आरसीपी सिंह से जदयू और राजद के विलय को लेकर भी सवाल पूछा। इसके जवाब में आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके पास विकल्प क्या है। यह निश्चित है। हालांकि अब इस पर नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दे दी है। नीतीश कुमार से जब संवाददाताओं ने सवाल किया तो उन्होंने कहा अरे छोड़िए ना...। वहीं आरसीपी सिंह से भाजपा में भी शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया उन्होंने कहा कि अभी तो फिलहाल में सड़क पर हूं। कार्यकर्ताओं ने मुझे बुलाया है। मैं पूरे बिहार का दौरा कर रहा हूं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी नीतीश के बेहद करीब माने जाने वाले आरसीपी सिंह ने आज ही ऐलान कर दिया कि वो बीजेपी ज्वाइन करेंगे।वो नालंदा के सिलाव में भगवामय नजर आए थे। जिसके बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा चल पड़ी थी। 

 

इसे भी पढ़ें: तारकिशोर प्रसाद ने आजाद की टिप्पणी का जिक्र कर महागठबंधन को घेरा, बोले- मुद्दाविहीन सरकार के गठन का ऐसा ही होता है भविष्य


वहीं, नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने 2019 में केंद्र में चार मंत्रिपदों की मांग की थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उसे ठुकरा दिया था। कुमार ने कहा कि इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार में जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के शामिल नहीं होने का फैसला किया था। जदयू नेता ने कहा कि पिछले साल उनके पूर्व करीबी आर सी पी सिंह को मंत्री बनाए जाने के फैसले में उनकी सहमति नहीं थी। कुमार ने तीन साल बाद इस प्रकरण पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैंने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद चार सीट की मांग की थी। मेरा तर्क था कि बिहार से उनके (भाजपा) पास 17 सांसद थे, जबकि हमारे (जदयू) 16 सांसद थे। वे राज्य से पांच मंत्रियों को शामिल कर रहे थे। कोई और फॉर्मूला पूरे राज्य में खराब संकेत भेजता।

प्रमुख खबरें

International Dance Day: हर साल 29 अप्रैल को मनाया जाता है इंटरनेशनल डांस डे, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार