'जंगलराज की तरफ लौट रहा बिहार', रविशंकर प्रसाद ने नीतीश सरकार को घेरा, बोले- स्कूल से लौट रही लड़की को सरेआम मारी गई गोली

ravi shankar prasad
ANI Image

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब में स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की लड़की को सरेआम गोली मार दी गई। ये सामान्य अपराधिक घटना नहीं है, अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है। ये क्या हो रहा है नीतीश जी?

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है। दरअसल, पटना साहिब में स्कूल से लौट रही कक्षा 9वीं की लड़की की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: रेप केस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शाहनवाज हुसैन, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया था FIR का आदेश 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब में स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की लड़की को सरेआम गोली मार दी गई। ये सामान्य अपराधिक घटना नहीं है, अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है। ये क्या हो रहा है नीतीश जी? ये संकेत देता है कि बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा है।

इसे भी पढ़ें: 7 जन्म में PM नहीं बन सकते नीतीश, RCP बोले- मैं बिल्कुल बीजेपी ज्वाइन करूंगा 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरके सिंह ने बिहार में जंगलराज के वापसी की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मैं बिहार से हूं और जो हो रहा है उससे मैं शर्मिंदा हूं। जंगलराज शुरू हो गया है। कानून मंत्री खुद फरार है, वो भी अपहरण के मामले में। आपने कैसे आदमी को कानून मंत्री बना दिया जो अनंत सिंह का दाहिना हाथ है। हालांकि आरके सिंह ने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के मामले में यह टिप्पणी की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़