बिहार में लड़ाई हैसियत पर आई, RCP सिंह बोले- जिस समय मैं IAS था, नीतीश सड़क पर घूम रहे थे

By अंकित सिंह | Sep 12, 2022

बिहार में सियासी सरगर्मियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। नीतीश कुमार से अलग होने के बाद आरसीपी सिंह बिहार के मुख्यमंत्री पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। दरअसल, जदयू से इस्तीफा देने के बाद आरसीपी सिंह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आरा पहुंचे थे जहां उन्होंने जदयू और नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार मेरी औकात क्या बताएंगे, उनकी खुद की औकात नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय कानून सभी को बराबर का दर्जा देती है। सभी की एक जैसे हैसियत है। रही बात काबिलियत की तो जब मैं आईएएस था, तब नीतीश कुमार सड़क पर घूम रहे थे। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या आप की पैरवी से मैं आईएएस बना था? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मेरी औकात उनसे तब भी ज्यादा थी और अभी भी ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ें: फेविकोल कंपनी वाले बनाए ब्रांड एंबेसडर, प्रशांत किशोर बोले- कुर्सी और नीतीश का जोड़ टूटेगा नहीं

आपको बता दें कि आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के कभी बेहद करीबी हुआ करते थे। हाल के दिनों में नीतीश कुमार और उनके रिश्ते बिगड़ गए। वहीं, नीतीश कुमार पिछले दिनों दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे जहां आरसीपी सिंह को लेकर उनसे सवाल पूछा गया। आरसीपी सिंह का नाम सुनते ही नीतीश कुमार भड़क गए थे। नीतीश कुमार ने कहा था कि क्या घटिया नाम ले रहे हैं, किसकी हैसियत क्या है, यह भी तो देखिए। नीतीश कुमार इतने गुस्से में थे कि उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि आगे से अब उनका नाम मेरे सामने नहीं लीजिए। नीतीश कुमार ने कहा था कि वह एक आईएस थे, उन्हें निजी सचिव किसने बनाया, राजनीति में कौन लेकर आया। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा