Union Budget 2024 को लेकर आईं Jammu-Kashmir के व्यापारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं

By नीरज कुमार दुबे | Jul 26, 2024

केंद्रीय बजट को लेकर जम्मू-कश्मीर के लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही है। हम आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में व्यापार और औद्योगिक समुदाय ने देश के विकास के लिए अहम कृषि, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), स्टार्टअप व औद्योगिक विकास पर जोर देने के लिए सरकार की प्रशंसा की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के बजट में अन्य राज्यों के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। साथ ही एसोचैम जम्मू-कश्मीर के सह-अध्यक्ष भूपेश गुप्ता ने इसे कई सकारात्मक पहलुओं वाला ‘‘मिला जुला बजट’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी राय देने से पहले हर पहलु का गहन विश्लेषण करने की जरूरत है। हालांकि, सरकार ने आईटी सुधार और पेंशन लाभ जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया है।’’

इसे भी पढ़ें: Article 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में बढ़ा टूरिज्म, नहीं हुई पथराव की कोई घटना, कानून और व्यवस्था में भी सुधार

वहीं भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि बजट सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा, "कश्मीर में बिजली संकट को सुधारने के लिए सड़कों के विकास के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।" उन्होंने कहा, "बजट लोगों के अनुकूल और गरीबों के हित में है।" वहीं कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने केंद्रीय बजट पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, हालांकि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों और घोषणापत्र के लिए पार्टी की तैयारी पर बात की।

प्रमुख खबरें

CBI ने मुंबई में CPWD इंजीनियर और 4 अन्य को 50 लाख की घूसखोरी में पकड़ा

Bitcoin Price 86000 Dollar के पार पहुंचा, लगातार तीसरे सप्ताह तेजी जारी

Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 28 अक्टूबर को शेयर लिस्टिंग की संभावना

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है निलंबित Constable, ड्यूटी से था गायब