सिनेमाघर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म ‘द पिकअप आर्टिस्ट’ का रिव्यू पढ़ें

By रेनू तिवारी | Oct 21, 2020

नयी दिल्ली। लॉकडाउन के कारण करीब सात महीने बाद खुले सिनेमाघरों में पहली फिल्म ‘द पिकअप आर्टिस्ट’ रिलीज हुई है। ‘आई एम’ में ओनिर के सहायक रहे रोहित अरोड़ा इस फिल्म के निर्देशक हैं। इसमें मुख्य भूमिका ‘सोनचिरैया’ में प्रमुख किरदार निभाने वाले देव चौहान, सिद्धार्थ भारद्वाज, लोकेश मोहन, आंचल चौहान और विजय कुमार डोगरा आदि की हैं। फिल्म का निर्माण रोअर पिक्चर्स कंपनी के बैनर तले हुआ है।

फिल्म की कहानी में मेट्रो सिटी में घटने वाले एक अपराध के सीक्वेंस को दिखाया गया है। फैशन की दुनिया में क्या-क्या हो रहा है। कैसे लड़कियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये फिल्म इन्हीं मुद्दों पर बनीं हैं। इसी दौरान फैशन की दुनिया में आयी एक लड़की (सप्तमी पात्रा) को किडनैप कर लिया जाता है। इस लड़की के अपहरण के साथ कई कड़ियां आपस में जुड़ी होती हैं। अपहरण का केस एक जुनूनी पुलिसवाले (देव चौहान) को दिया जाता है। 

इसकी कहानी दिल्ली में लापता लड़कियों के एक मामले और एक जुनूनी पुलिसवाले वाले द्वारा उनकी तलाश के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म फिलहाल पीवीआर में रिलीज हुई है।

इसे भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर सामने आयी बड़ी जानकारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

 फिल्म ‘द पिकअप आर्टिस्ट’ रिव्यू

फिल्म फिल्म 'द पिकअप आर्टिस्ट' को  रोहित अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की थीम और उसकी कहानी के कारण इसे फिल्मों की दुनिया में पसंद किया गया छोटे बजट की इस फिल्म के लिए सबसे बड़ी उपलब्धी ये थी कि फिल्म को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे पुराने स्वतंत्र फिल्म फेस्टिवल वर्ल्डफेस्ट ह्यूस्टन के लिए चुना गया। फेस्टिवल के दौरान फिल्म को दो 2 Gold Remi Awards भी मिले।

कलाकार

देव चौहान 

फिल्म के अंदर कोई बड़ा कलाकार या मशहूर चेहरा नहीं है। फिल्म में आप बॉलीवुड की कुछ फिल्मों नें दिखाई पड़ चुके देव चौहान लीड रोल में हैं। देव चौहान को इस फिल्म से पहले आपने फिल्म 'मोह माया मनी', 'तितली' जैसी फिल्मों में  छोटे-मोटे रोल में देखा होगा। देव चौहान को आप फिल्म 'संदीप और पिंकी फ़रार'में भी देखेंगे।

सप्तमी पात्रा

फिल्म में एक छोटे-मोटे एड करने वाली एक्ट्रेस सप्तमी पात्रा को फिल्म से लॉन्च किया गया है। इस फिल्म से पहले उन्हें विज्ञापन करते ही देखा गया है। सप्तमी पात्रा के काम की बात करें तो पहली फिल्म के मुताबिक उन्होंने अच्छा काम किया है। फिल्म की आधार पर वह बॉल्ड डायलॉग भी बोलती नजर आ रही हैं।

'द पिकअप आर्टिस्ट' मॉडल से एक्ट्रेस बनीं सप्तमी पात्रा के एक्टिंग करियर की पहली फिल्म है। दिल्ली में शूट की गई इस मिस्ट्री थ्रिलर के लिए कास्ट करने से पहले रोहित अरोड़ा ने सप्तमी को दर्जनों ऐड फिल्म्स में देखा था।

अगर आप सिनेमाघर में फिल्म देखना चाह रहे हैं तो आप ये फिल्म देख सकते हैं इसके अलावा पहले रिलीज हो चुकी कई फिल्में हॉल में लगी हैं। सिनेमाघरों नें अभी कोई बड़ी फिल्म नहीं लगी हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट