क्या आगे भी देश की GDP में रहेगा गिरावट, जानें क्या कहती हैं SBI की ये रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2020

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शोध रिपोर्ट-इकोरैप में अनुमान लगाया गया है कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10.9 प्रतिशत की गिरावट आएगी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में देश की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत रही थी। इससे पहले एसबीआई-इकोरैप में वास्तविक जीडीपी में 6.8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया गया था। बीते वित्त वर्ष की चौथी जनवरी-मार्च की तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 3.1 प्रतिशत रही थी। शोध रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हमारे शुरुआती अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष की चारों तिमाहियों में वास्तविक जीडीपी में गिरावट आएगी। पूरे वित्त वर्ष में जीडीपी में 10.9 प्रतिशत की गिरावट आएगी।’’

इसे भी देखें-  भारत की अर्थव्यवस्था में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, Corona ने सबकी मेहनत पर पानी फेरा

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?