रीयाल मैड्रिड ने बेटिस को 1-0 से हराया, मैच का एकमात्र गोल डेनी कार्वाजल ने किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2021

बार्सीलोना।  रीयाल मैड्रिड ने शनिवार को यहां स्पेनिश फुटबॉल लीग में रीयाल बेटिस को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल डेनी कार्वाजल ने 61वें मिनट में किया। विनिसियस जूनियर ने शानदार मूव बनाते हुए गेंद को करीम बेनजेमा की ओर बढ़ाया। बेनजेमा ने कार्वाजल को पास दिया जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की। मंगलवार रात खिलाड़ियों के ट्रांस्फर की समय सीमा खत्म होने से पहले यह मैड्रिड का आखिरी मैच था। पेरिस सेंट जर्मेन ने इस हफ्ते स्वीकार किया था कि उसने काइलान एमबापे से अनुबंध की मैड्रिड की पेशकश को ठुकरा दिया है। फ्रांस के क्लब ने हालांकि कहा है कि वह अब भी एमबापे के ट्रांस्फर पर बात करने के लिए तैयार है। अन्य मुकाबलों में सेविला ने एल्शे से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि एथलेटिक बिलबाओ ने सेल्टा विगो को 1-0 से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की। रीयाल सोसिदाद ने लेवांटे को 1-0 से हराया।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा