रीयाल मैड्रिड ने 34वीं बार जीता ला लिगा का खिताब, बार्सिलोना को पछाड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2020

मैड्रिड। जिनेदिन जिदान का जादू फिर से चल गया और रीयाल मैड्रिड गुरुवार को यहां विल्लारीयाल को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल चैंपियनशिप ला लिगा में पिछले तीन साल में पहला और कुल 34वां खिताब जीतने में सफल रहा। रीयाल मैड्रिड ने लीग की वापसी के बाद अपना विजय अभियान जारी रखा और उसने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना पर सात अंक की बढ़त बनाकर अपने नाम पर ट्राफी सुनिश्चित की। दूसरे नंबर पर काबिज बार्सिलोना को कैंप नोउ स्टेडियम में ओसासुना से हार का सामना करना पड़ा। करीम बेंजेमा (29वें और 77वें मिनट) ने दो गोल किये जिससे रीयाल मैड्रिड ने लीग में अपनी लगातार दसवीं जीत दर्ज की। कोरोना वायरस के कारण लीग तीन महीने तक ठप्प रही थी और इसकी वापसी के बाद रीयाल मैड्रिड एकमात्र टीम है जिसने अपने सभी मैच जीते। जब लीग शुरू हुई थी तब रीयाल मैड्रिड उससे दो अंक पीछे थी। एक खिलाड़ी के तौर पर चैंपियन्स लीग और विश्व कप जीतने वाले जिदान ने कहा, ‘‘यह मेरी पेशेवर जिंदगी का सबसे अच्छे दिनों में से एक है। एक और खिताब। मैं चाहता था कि हम अपने प्रशंसकों के साथ इसका जश्न मनाये लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी टीम को खिताब जीतते हुए देखकर वे खुश होंगे। ’’ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो सत्र पहले युवेंटस से जुड़ जाने के बाद यह रीयाल मैड्रिड का पहला लीग खिताब भी है। इस जीत से उसके 86 अंक हो गये हैं जबकि बार्सिलोना के 79 अंक हैं।

प्रमुख खबरें

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल Lottery को बताया Rahul Gandhi का फटा-फट मॉडल, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका

NABARD और NaBFID ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के लिए मिलाया हाथ

Kanpur Training Aircraft Crash: खेत में गिरा विमान, दो PILOTS की दर्दनाक मौत