रीयल मैड्रिड ने दर्ज की लगातार सातवीं जीत, चैम्पियन बनने के करीब पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

मैड्रिड। सर्गियो रामोस के दूसरे हाफ में पेनल्टी पर किये गये गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराकर अपनी लगातार सातवीं जीत दर्ज की और इस तरह से पिछले तीन साल में पहली बार स्पेनिश फुटबाल लीग ला लिगा को जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। रामोस ने सत्र की वापसी के बाद अपना पांचवां गोल दागा जिससे रीयाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर चार अंक की बढ़त बरकरार रखी। बार्सिलोना ने एक अन्य मैच में पांचवें स्थान पर काबिज विल्लारीयाल को 4-1 से हराया। उसकी तरफ से गोल करने वालों में लुई सुआरेज और एंटोनी ग्रीजमैन भी शामिल थे जिन्हें लियोनेल मेस्सी की मदद से गोल दागे। रामोस ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके रीयाल मैड्रिड को लगातार सातवीं जीत दिलायी।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित