रीयाल मैड्रिड की बड़ी जीत, रोनाल्डो के गोल के बावजूद हारा युवेंटस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2018

लंदन। करीम बेंजामा के पहले हाफ में किये गये दो गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने चैंपियन्स लीग फुटबाल टूर्नामेंट में विक्टोरिया प्लजेन पर 5-0 से बड़ी जीत दर्ज की लेकिन क्रिस्टयानो रोनाल्डो के गोल के बावजूद युवेंटस को मैनचेस्टर यूनाईटेड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चेक गणराज्य के प्लजेन में बुधवार को खेले गये ग्रुप जी के मैच में रीयाल ने शुरू से दबदबा बनाये रखा और स्थानीय टीम को कोई मौका नहीं दिया। इससे सैंटियागो सोलारी की टीम अंतिम 16 में जगह बनाने के करीब भी पहुंच गयी है। रीयाल की तरफ से करीम बेंजामा ने 20वें और 37वें मिनट में गोल किये। उनके अलावा कासेमीरो (23वें), गेरेथ बेल (40वें) और टोनी क्रूस (67) ने गोल दागकर रीयाल मैड्रिड की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

जीसस ने 24वें और 72वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किये जबकि इसके बाद उन्होंने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में अपना तीसरा गोल दागा। उनके अलावा डेविड विला (13वें), रहीम स्टर्लिंग (48वें) और रियाद मेहराज (84वें मिनट) ने गोल किये। चैंपियन्स लीग के ही म्यूनिख में खेले गये मैच में बायर्न म्यूनिख ने राबर्ट लेवांडोवस्की के दो गोल की मदद से एईके को 2-0 से हराया। लेवांडोवस्की ने 31वें मिनट में पेनल्टी और 71वें मिनट में मैदानी गोल किया। इस जीत से बायर्न ग्रुप ई में दस अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है। 

स्पेन के वेलेंसिया में खेले गये एक मैच में बेनफिका ने अजाक्स के साथ मैच 1-1 से ड्रा खेला जिससे बायर्न की अंतिम 16 में जगह भी लगभग तय हो गयी। ग्रुप जी से रोमा भी नाकआउट में स्थान बनाने के करीब पहुंच गया है। उसने मास्को के लुजनिकी स्टेडियम में दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे सीएसकेए मास्को पर 2-1 से संघर्ष पूर्ण जीत दर्ज की। रोमा की तरफ से कोस्तास मैनोलास और लारेंजो पेलगिरिनी ने जबकि मास्को के लिये अर्नार सिगोरसन ने गोल किया। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal