Uttar Pradesh : सगी बहनों की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी समेत दो पर मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

बरेली। बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दो सगी बहनें संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं। लड़कियों के पिता ने पड़ोसी युवक और उसकी भाभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सफरी गांव में कल्पना (19) और उसकी छोटी बहन तुलसी (17) के शव बुधवार रात उनके घर में पाये गये। कल्पना का शव फांसी पर लटका मिला जबकि तुलसी का शव जमीन पर पाया गया। 

इस वजह से दोनों लड़कियों ने घर से निकलना बंद कर दिया था। बदनामी के डर से उसने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी चांदनी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी युवक आकाश की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल