रीयलमी सी35 फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

By शैव्या शुक्ला | Mar 30, 2022

रीयलमी सी35 आखिरकार भारत आ गया है। रीयलमी को अपने किफायती सी सीरीज डिवाइसेज के साथ बड़ी सफलता मिली है, जिसका मतलब है कि आप लाइनअप में इसके और प्रोडक्ट देख सकेंगे। और यही कारण है कि अब आपको रीयलमी सी35 मिल रहा है। लेटेस्ट सी सीरीज फोन 6.6 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है जो 1080x2408 पिक्सल रेजोल्यूशन प्रदान करता है। स्क्रीन एक वॉटरड्रॉप नॉच को स्पोर्ट करती है जहां इसमें सेल्फी कैमरा होता है। इस क्वालिटी की स्क्रीन 400 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी देती है। रीयलमी सी35 मूल रूप से पिछले महीने थाईलैंड में शुरू हुआ था और यदि आप सोच रहे हैं तो भारतीय मॉडल और रीयलमी सी35 के थाई मॉडल में कोई अंतर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 2GB तक की फाइल को भी WhatsApp पर भेज सकेंगे, जल्द ही आने वाला नया फीचर

इस डिज़ाइन का उपयोग करने वाले वनप्लस फोन और ओप्पो फोन भी हैं हैं। रीयलमी सी35 में भी फ्लैट एजेज  हैं जो इसे आईफोन जैसा टच देते हैं।

रियलमी सी35 स्पेसिफिकेशंस

रीयलमी सी35 उन लोगों के लिए काफी अच्छा फोन है जो भारी काम नहीं करना चाहते हैं। फोन 6.6 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत और पिक्सेल डेंसिटी 401 पीपीआई है। रीयलमी सी35 को पॉवर देने के लिए  एक ऑक्टा-कोर 2.0G हर्टज़ यूनिसोक टी616 प्रोसेसर है जिसे एआरएम माली-जी57 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज केऑप्शंस इस फ़ोन में मिलते हैं। यदि आप अधिक स्टोरेज चाहते हैं तो आप ट्रे में एक डेडिकेटेड स्लॉट पर माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह एंड्रॉयड 11-आधारित रीयलमी यूआई आर एडिशन रन करता है।

इसे भी पढ़ें: मोटोरोला ला रहा है 194एमपी कैमरा वाला दमदार स्मार्टफोन, मिलेगी 125वॉट फास्ट चार्जिंग

रीयलमी सी35 के पिछले तीन कैमरों में 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, एक मैक्रो सेंसर और एक ब्लैक-एंड-व्हाइट सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में वाटर-ड्रॉप नॉच के अंदर 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। रीयलमी सी35 के अंदर आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है। यह चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट का उपयोग करता है, लेकिन गेमर्स 3.5 एमएम हेडफोन जैक को पसंद करेंगे। इसमें कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी एलटीई उपलब्ध हैं। आपको फोन पर एक लाइट सेंसर, एक एक्सेलेरेशन सेंसर, एक मैग्नेटिक इंडक्शन सेंसर, एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर और  एक जायरोस्कोप मिलता है। रीयलमी सी35 8.1 एमएम मोटा और लगभग 189 ग्राम वजन का है।

रीयलमी सी35 पर इमेजिंग को ट्रिपल रियर कैमरा द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिसमें 50 एमपी का प्राइमरी सेंसर, 2 एमपी सेंसर और 2 एमपी का डेप्थ सेंसर होता है। सामने की तरफ फोन में सेल्फी, वीडियो शूट करने और वीडियो कॉल करने के लिए 8MP का कैमरा है।

रीयलमी सी35 की भारत में कीमत

रीयलमी सी35 की कीमत, जो अभी तक पता चली है, 11,999 रुपये बताई गयी है। मोबाइल जल्द ही भारत के विभिन्न ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda