यूपी में बागी उम्मीदवारों ने बढ़ाई समाजवादी पार्टी की मुसीबत, गठबंधन के बाद भी मिल रही कड़ी चुनौती

By अंकित सिंह | Feb 22, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की वोटिंग बुधवार को होगी। लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के ही कई अपने अखिलेश यादव से नाराज हो गए हैं। यही कारण है कि नाराज पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से मनाने की कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में से कई सीट है जहां नाराज पुराने कार्यकर्ता पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। पार्टी को भितरघात का भी सामना करना पड़ रहा है। अवध से लेकर पूर्वांचल तक ऐसी कई सीटे भी है जहां समाजवादी पार्टी से बगावत कर कई उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि कहीं ना कहीं भाजपा अपने बाकी उम्मीदवारों को साधने में कामयाब रही लेकिन अखिलेश यादव फिलहाल इस चुनौती का मुकाबला करने में विफल नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: UP में खिसक रही भाजपा की जमीन, बेहतर विकल्प देने की स्थिति है कांग्रेस: सचिन पायलट

ऐसा ही कुछ हाल बीकापुर का है जहां अनूप सिंह बागी होकर निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कुछ ऐसे नेता जो बागी होकर बीएसपी से चुनाव लड़ रहे हैं उनमें टांडा से शबाना खातून, मरियाहूं सीट से श्रद्धा यादव, श्रावस्ती से पूर्व विधायक मोहम्मद रमजान और फाजिलनगर सीट पर पूर्व जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी शामिल हैं आपको बता दें कि फाजिलनगर से हाल में ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को अखिलेश यादव ने टिकट दिया है। कई नेताओं का आरोप है कि उन्होंने 25 से 30 सालों तक पार्टी के लिए निष्ठा से काम किया। लेकिन बदले में उन्हेंअपमान का सामना करना पड़ा। उनका दावा है कि पार्टी ने बाहर से आए लोगों को महत्व दिया और अपने लोगों को किनारे करने की कोशिश की। 

 

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav