छह बसपा विधायकों की बगावत, राज्यसभा प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायकों ने बगावत कर दी है। चार विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर किये गये अपने हस्ताक्षरों को फर्जी बताते हुए बुधवार को पीठासीन अधिकारी को एक शपथपत्र दिया। श्रावस्ती से बसपा विधायक असलम राइनी ने बताया कि वह, पार्टी विधायक असलम चौधरी, मुज्तबा सिद्दीकी और हाकिम लाल बिंद ने पीठासीन अधिकारी को दिये गये शपथपत्र में कहा है कि राज्यसभा चुनाव के लिये बसपा के प्रत्याशी रामजी गौतम के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर किये गये उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। उनके साथ विधायक सुषमा पटेल और हरिगोविंद भार्गव भी थे। आगामी नौ नवम्बर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्रों की आज जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पीठासीन अधिकारी इन बसपा विधायकों की शिकायत पर गौर करके उचित निर्णय लेंगे। इस बीच, यह भी खबर आयी कि पीठासीन अधिकारी को शपथपत्र देने के बाद ये सभी बसपा विधायक समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्य मुख्यालय पहुंचे, जिसके बाद उनके सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयीं। हालांकि, विधायकों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात होने से इनकार किया। इलाहाबाद से बसपा विधायक मुज्तबा सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी में उनका कोई मान-सम्मान और सुनवाई नहीं रह गयी थी। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत