सिद्धू ने दिखाए बगावती तेवर, ट्वीट कर कहा- जवाब देने का हक़, मैंने वक्त को दे रखा है

By अंकित सिंह | May 04, 2022

पंजाब में चुनावी हार के बाद भी कांग्रेस में तकरार लगातार जारी है। पूर्व पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। इन सब के बीच खबर यह है कि कांग्रेस की अनुशासन समिति नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बड़ी और कड़ी कार्रवाई कर सकती है। दरअसल कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के पास नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ शिकायत भेजी थी। अब इसी को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ही अंदाज में ट्वीट किया। सिद्धू ने ट्वीट किया, अपने ख़िलाफ़ बातें मैं अक्सर खामोशी से सुनता हूँ . . . . .जवाब देने का हक़, मैंने वक्त को दे रखा है . . .। हालांकि सिद्धू ने अपने ट्वीट में कही गई बातों का कोई संदर्भ तो नहीं दिया, लेकिन इसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी गई चौधरी की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। सोनिया को लिखे पत्र में चौधरी ने खुद को पार्टी से बड़ा समझने के लिये सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की थी। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पार्टी लाइन से अलग चल रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस के कई नेता उनसे खफा हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि हरीश चौधरी हाल में ही नवजोत सिंह सिद्धू के उस ट्वीट को लेकर भी खफा है जिसमें उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ एक तस्वीर साझा की थी। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन