1978 में पवार ने की इसकी शुरुआत, अब उन्हें वही वापस मिल रहा, NCP में बगावत पर बोले राज ठाकरे

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2023

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राज ठाकरे ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम घृणित और मतदाताओं का भयानक अपमान था। उन्होंने यह भी कहा कि यह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ही थे जिन्होंने महाराष्ट्र को राजनीतिक तख्तापलट की अवधारणा से परिचित कराया था और यह अब उन्हें परेशान करने के लिए वापस आ गया है। वर्तमान में जो हो रहा है वह घृणित है। अगर कोई इस पर जनता की राय ले तो प्रदेश के हर घर में आपको गालियां सुनने को मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Accident | महाराष्ट्र के धुले मेंचार गाड़ियों को टक्कर मामरते हुए ट्रक होटल में जा घुसा, 15 लोगों की मौत, 20 घायल

ठाकरे ने कहा कि 1978 में पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेसी वसंतदादा पाटिल की सरकार को गिरा दिया था। मुझे लगता है कि विद्रोहियों में से कुछ लोग प्रफुल्ल पटेल, दिलीप वालसे पाटिल, छगन भुजबल उस तरह के लोग नहीं हैं जो अजीत पवार का अनुसरण करेंगे। अत: इन तीनों लोगों की हरकतें मुझे संदिग्ध लगती हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार