सद्दाम हुसैन जैसा होगा हाल, इजरायल के रक्षा मंत्री की खामनेई को सीधी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2025

ईरान से लड़ाई के बीच इजरायल ने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई को चेतावी दी है। रक्षा मंत्री इज़राइल कैट्ज़ ने आईडीएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक आकलन के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह हश्र होने की चेतावनी दी है। कैट्ज़ ने कहा कि मैं ईरानी तानाशाह को युद्ध अपराध करने और इज़राइली नागरिकों पर मिसाइलों को लॉन्च करने के खिलाफ चेतावनी देता हूं। कैट्ज़ ने हुसैन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें ईरान के पड़ोसी देश के तानाशाह के हश्र को याद रखना चाहिए, जिसने इज़राइल राज्य के खिलाफ यही रास्ता चुना था। एक इराकी तानाशाह हुसैनॉ जिसे 2003 में इराक पर अमेरिकी आक्रमण के दौरान सत्ता से उखाड़ने के बाद  सरेआम फांसी पर लटका दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Iran को हल्के में ले रहे थे ट्रंप और नेतन्याहू, मोसाद के हेडक्वार्टर पर ही दाग दी मिसाइल, ऐसे आयरन डोम को दिया चकमा

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने अपनी पिछली टिप्पणियों को वापस लेते हुए कहा कि इजराइल का तेहरान के निवासियों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है। कैट्ज ने एक बयान में कहा कि मैं स्पष्ट रूप से स्पष्ट करना चाहता हूं कि तेहरान के निवासियों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि तेहरान के निवासियों को तानाशाही की कीमत चुकानी होगी और उन क्षेत्रों से अपने घर खाली करने होंगे जहां तेहरान में शासन के लक्ष्यों और सुरक्षा बुनियादी ढांचे पर हमला करना आवश्यक होगा। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट