‘वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट’ में बनेगा नया रिकॉर्ड, 2500 से अधिक लोग मनाएंगे ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के ‘वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट’ में 16 जून, रविवार को एक नया रिकॉर्ड कायम होगा जब यहां 2500 ये अधिक लोग एकत्र होकर पांचवां ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाएंगे। ‘वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट’ में तीसरी बार ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जा रहा है। यह वॉशिंगटन में किसी नि:शुल्क योग समारोह में भाग लेने वालों की संभवत: सर्वाधिक संख्या होगी। यहां 16 जून को आयोजित होने वाले समारोह के लिए 2500 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

इसे भी पढ़ें: LGBT प्राइड परेड’ में बंदूक दिखाकर डराने के मामले में भारतीय अमेरिकी गिरफ्तार

भारत की ओर से 11 दिसंबर 2014 को प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 21 जून को‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की थी। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमें 16 जून, रविवार को ‘वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट’ में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के हमारे अनुरोध पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस समारोह के लिए 2500 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: आर्थिक मंच पर रूस,चीन दिखाएंगे एकजुटता, शी ने पुतिन को बताया था “सबसे अच्छा मित्र”

इस समारोह का आयोजन भारतीय दूतावास 20 से अधिक संगठनों के साथ मिलकर कर रहा है। श्रृंगला ने बताया कि दूतावास ने महात्मा गांधी की 150वें जयंती वर्ष को मनाने के लिए योग समारोह के तत्काल बाद शाकाहारी खाद्योत्सव का भी आयोजन किया है। इस समारोह में सभी राजदूतों और संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में अमेरिकी सरकार और कांग्रेस के भी कई प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा