Kerala के Guruvayur Temple में बना रिकॉर्ड, एक दिन में 437 शादियां संपन्न

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में रविवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 437 विवाह हो रहे हैं। देवस्वोम अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर के इतिहास में एक दिन में होने वाले विवाहों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

इसमें सबसे महत्वपूर्ण गुरुवायूर की जनता का सहयोग है। नियमित श्रद्धालुओं के दर्शन पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं और लोगों ने विवाहों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरा सहयोग दिया है।’’ उन्होंने बताया कि देवस्वोम की ओर से विवाह समारोहों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। गोपीनाथ ने कहा, ‘‘भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस विभाग के 100 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

किसी के बीमार पड़ने की स्थिति में एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है और डॉक्टर भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवायूर में विवाह के लिए जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, उनकी व्यवस्था की गई है।’’ गोपीनाथ ने बताया कि विवाह समारोह सुबह चार बजकर 10 मिनट पर शुरू हुआ और शुरुआती दो घंटों में ही करीब 137 विवाह संपन्न हुआ। अधिकारियों के अनुसार, मलयालम महीने चिंगम के पहले रविवार को गुरुवायूर में विवाह शुभ माना जाता है और इसी कारण रविवार को इतनी बड़ी संख्या में विवाह आयोजित किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विवाह समारोहों के लिए मंदिर परिसर में छह मंडप बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक जोड़े के लिए टोकन जारी किए गए हैं। भीड़ अधिक न हो, इसके लिए दूल्हा-दुल्हन के साथ आने वाले लोगों की संख्या 24 तक सीमित की गई है।

उन्होंने बताया कि छह मंडपों में हर घंटे 60 से अधिक विवाह संपन्न हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

परविंदर सिंह Jhota की हत्या के विरोध में पंजाब बंद का आह्वान, कई दलों का समर्थन

NSA Ajit Doval ने Iranian समकक्ष से बातचीत में उठाया भारतीय नाविकों और तेल टैंकरों की सुरक्षा का मुद्दा

Tata Technologies का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 171 करोड़ रुपये पर पहुंचा

NITI Aayog की राज्यों को सलाह, Data Center को रणनीतिक बुनियादी ढांचा मानकर बनाएं नीतियां