Rajasthan में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, जैसलमेर में 74 वर्षों में सितंबर का सबसे गर्म दिन दर्ज

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2023

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 74 वर्षों में सितंबर महीने में सबसे अधिक है। इसमें कहा गया है कि यह अब तक का उच्चतम स्तर है, जो मौसम के सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि सितंबर में जैसलमेर में पिछला उच्चतम तापमान 10 सितंबर 1949 को 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रेगिस्तान के कई इलाके शनिवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे।

इसे भी पढ़ें: विवाद पैदा नहीं करना चाहता लेकिन...अपनी उड़ान के लिए 'मंजूरी' पर गृह मंत्रालय के बयान पर गहलोत ने दिया जवाब

40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बाड़मेर राज्य का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, इसके बाद बीकानेर में 40 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 39.5 डिग्री, जालौर में 38.7 डिग्री और गंगानगर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम