फ्लोरिडा में माइकल तूफान ने ली एक की जान: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2018

पनामा सिटी। फ्लोरिडा में माइकल तूफान की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। प्रांतीय राजधानी तल्लाहस्सी के पश्चिम में गैड्सडेन काउंटी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस शक्तिशाली तूफान की वजह से हुई पहली मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। गैड्सडेन काउंटी बोर्ड ऑफ काउंटी कमिश्नर्स की जन सूचना अधिकारी ओलीविया स्मिथ ने कहा, ‘‘तूफान से संबंधित एक मौत हुई है।’’ कई जगह तूफान की वजह से इमारतों को नुकसान की भी खबर है।

एक पेड़ भी गिरा है। स्मिथ यह नहीं बता पाई कि मौत कब हुई या पीड़ित के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाईं। स्मिथ ने कहा कि आपतकालीन कर्मियों के लिये भी स्थिति खतरनाक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने पहले प्रतिक्रिया बल को भेजने को लेकर बेहद सतर्क हैं।’’ ‘माइकल’ को चौथी श्रेणी में रखा गया है। यह इतना भयावह था कि कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। तूफान माइकल बुधवार को फ्लोरिडा के तट पर पहुंचा और इसे बीते 100 सालों से ज्यादा समय में इस दक्षिणी अमेरिकी राज्य में दस्तक देने वाला सबसे भयावह तूफान माना जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह ‘‘अकल्पनीय तबाही’’ मचा सकता है। 

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana