तोक्यो में कोरोना मामले में बढ़ोतरी के बाद अधिकारियों ने दी चेतावनी, कहा-इतने मामले पहले नहीं देखें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

तोक्यो। जापानी अधिकारियों ने तोक्यो में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढोतरी के बाद चेतावनी दी है। मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबू कातो ने कहा ,‘‘ हमने कोरोना संक्रमण के मामलों में इतनी बढोतरी पहले नहीं देखी थी।’’ उन्होंने कहा कि नये मामले तोक्यो में ही नहीं बल्कि पूरे जापान में बढ रहे हैं। तोक्यो में कल 3177 नये मामले आये थे। सरकार के शीर्ष मेडिकल सलाहकार डॉक्टर शिगेरू ओमी ने कहा ,‘‘ संक्रमण दर कम होने का नाम ही नहीं ले रही। कई कारणों से यह बढ रही है। सबसे बड़ा जोखिम तो यह है कि इसे संकट मान ही नही रहे हैं जिससे संक्रमण बढता जा रहा है। इससे चिकित्सा तंत्र दबाव में आ गया है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में लेक तेहो के निकट विमान हादसे में छह लोगों की मौत

तोक्यो में 12 जुलाई से चौथा आपातकाल लागू है। घरों पर रहने के अनुरोध के बावजूद लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। तोक्यो में डेल्टा वैरिएंट से मामले बढे हैं लेकिन इसके कोई साक्ष्य नहीं है कि इसका प्रसार ओलंपिक प्रतिभागियों से जापान के लोगों को हुआ है। तोक्यो के अधिकारियों ने गुरूवार को कहा कि दो विदेशी खिलाड़ी अस्पताल में हैं और 38 अन्य होटल में पृथकवास में है। जापान में 9500 से अधिक मामले आये हैं जो नया रिकॉर्ड है।बुधवार को संक्रमितों की संख्या 892000 थी और 15000 मौतें हो चुकी है। अभी जापान की 26 . 3 प्रतिशत आबादी को टीके की दोनों डोज लगी है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana