Fashion Tips: फेयरवेल के लिए कृति सेनन के साड़ी लुक्स को करें रीक्रिएट, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

By अनन्या मिश्रा | Apr 05, 2023

हम सभी कहीं न कहीं खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए मेहनत करते हैं। इसी कड़ी में अक्सर हम सभी ट्रेंड में चल रही चीजों को ट्राई करते हैं। वहीं अगर स्टाइलिश दिखने की बात करें तो बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अक्सर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वहीं आजकल बॉलीवुड की खूबसूरत एकट्रेस कृति सेनन अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। कृति सेनन के लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: शनाया कपूर के शिमरी लुक्स को ऐसे करें रीक्रिएट, नो मेकअप लुक में दिखेंगी बला की खूबसूरत

फ्रिल साड़ी में कृति

बॉलीवुड एक्ट्रेस की साड़ी में भी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती हैं। बता दें कि भेड़िया के प्रमोशन के दौरान कृति सेनन से व्हाइट कलर की फ्रिल वाली साड़ी कैरी की थी। कृति सेनन पर नेट की यह व्हाइट साड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ उन्होंने स्डट इयरिंग्स और बालों में जुड़ा बनाकर अपने लुक को कंप्लीट किया था। आप भी फेयरवेल पार्टी के लिए कृति के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

ब्लैक साड़ी

अक्सर लोगों की पहली पसंद ब्लैक कलर होता है। अगर आप भी किसी फंक्शन में जाने के लिए कुछ ग्लैमरस कैरी करना चाहती हैं। तो कृति सेनन की तरह ब्लैक कलर की नेट साड़ी आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। इसके साथ गोल्डन शिमर हॉल्टर नेक ब्लाउज काफी ज्यादा स्टाइलिश लुक देगा। गले में चोकर सेट के साथ अपने बालों को खुला छोड़ते हुए कृति ने अपने लुक को बोल्ड रखा है। कृति बोल्ड आई मेकअप के साथ काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

गोल्डन साड़ी

गोल्डन कलर की नेट शिमरी साड़ी में कृति का चमचमाता लुक अपने आप में बेमिसाल है। गोल्डन कलर की साड़ी पर उन्होंने डीप नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना है। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। कृति ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए कानों में स्टड इयरिंग्स पहने हैं। अगर आप भी फंक्शन के लिए गोल्डन कलर की साड़ी पहनने जा रही हैं तो कृति के इस लुक को अपना कर स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

फ्लोरल प्रिंट साड़ी

अगर आपको किसी डे फंक्शन या फेयरवेल पार्टी के लिए क्या पहनना है। यह समझ नहीं आ रहा तो आप भी कृति की तरह फ्लोरल प्रिंट साड़ी कैरी कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट की साड़ी के साथ जंक ज्वेलरी और बालों का जूड़ा बनाकर इसको फूलों से सजा सकते हैं। आपके इस लुक से लोगों की नजरें नहीं हटेंगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा