Civil Judge Recruitment: तेलंगाना हाईकोर्ट में 150 पदों पर निकली भर्तियां, जानिए आवेदन की लास्ट डेट

By अनन्या मिश्रा | May 09, 2024

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि तेलंगाना हाईकोर्ट में सिविल जज (जूनियर डिविजन) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में सिविल जज की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इन 150 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए हाईकोर्ट की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऐसे में आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट tshc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 17 मई 2024 है।

एजुकेशन

लॉ की डिग्री।

उम्मीदवार ने कम से कम 03 साल तक तेलंगाना राज्य के हाईकोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस की हो।

उम्मीदवार तेलुगु भाषा पढ़ने, बोलने और लिखने में सक्षम होना चाहिए।

हाईकोर्ट द्वारा तय की गई परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें: Government Jobs: रेल मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सब इंस्पेक्टर के 452 पदों पर निकली भर्ती

आयु सीमा

न्यूनतम 23 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष से कम आयु होनी चाहिए। वहीं ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, बीसी के लिए 40 वर्ष से कम होना चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

स्क्रीनिंग परीक्षा

रिटेन परीक्षा

मौखिक परीक्षा

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्ट

फीस

सिर्फ तेलंगाना के अन्य श्रेणी/पिछड़ा वर्ग के कैडिंडेट और अन्य राज्यों के सभी श्रेणी के कैडिंडेट- 1,000 रुपए

सिर्फ तेलंगाना के EWS/SC/ST श्रेणी के कैंडिडेट- 500 रुपए

सैलरी

77,840-1,36,520 रुपए महीने।

कैसे करें आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट tshc.gov.in पर विजिट करें।

फिर होम पेज पर भर्ती मेनू पर क्लिक करें।

इसके बाद 'ऑनलाइन अप्लाई' पर क्लिक करें।

अब ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर स्कैन कर अपलोड कर दें।

आखिरी स्टेप में फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

प्रमुख खबरें

FSSAI ने देशभर में 82 करोड़ रुपये की 3,280 टन मिलावटी खाद्य सामग्री की जब्त

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal