अग्निपथ योजना के तहत IAF में कब से शुरू होगी भर्ती ? वायुसेना प्रमुख ने किया तारीख का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

नयी दिल्ली। अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना द्वारा चयन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि 2022 के लिए अग्निपथ योजना के तहत (सशस्त्र बल में) भर्ती किये जाने वालों की उम्र सीमा बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी गई है, जिससे सशस्त्र बल में भर्ती के नये ‘मॉडल’ के तहत युवाओं के एक बड़े हिस्से को शामिल किया जा सकेगा। इस नयी योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। केंद्र द्वारा हाल ही में घोषित यह योजना सशस्त्र बलों में चार साल की अल्पकालिक सेवा का प्रावधान करती है, जबकि रंगरूटों में से 25 प्रतिशत को करीब 15 वर्षों की नियमित सेवा के लिए सैन्य बलों में बरकरार रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Karoline Leavitt छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, Donald Trump की सलाहकार टीम में रहेंगी शामिल