Rajasthan में आज लू का रेड अलर्ट, दिल्ली के बारे में जानें IMD ने दिया है ये पूर्वानुमान

By रितिका कमठान | Jun 11, 2025

उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में लागातर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 जून इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ है। वहीं राजस्थान के भी कई इलाकों में भीषण गर्मी हो गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लगातार तापमान बढ़ रहा है, आर्द्रता से भी समस्या बढ़ती जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। मंगलवार को दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.6 डिग्री अधिक था। आईएमडी ने सोमवार को राजधानी के लिए बुधवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बहुत गर्म मौसम और लू कम से कम 12 जून तक जारी रहेगी। आईएमडी ने कहा कि बुधवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रातें भी 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास गर्म रहेंगी। 12 जून से कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि आईएमडी ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

 

राजस्थान के लिए रेड अलर्ट

पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है और गंगानगर में लगातार दो दिनों से तापमान 47 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं जारी रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने 11 और 12 जून सहित दो दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में 13 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान में उसी दिन के लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, राजस्थान में 15-16 जून को आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। पूर्वी राजस्थान में 18-20 जून के आसपास आंधी-तूफान के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

वहीं उत्तर भारत के लुधियाना में आईएमडी ने मंगलवार से गुरुवार तक हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लुधियाना में सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आईएमडी के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 16 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है। हालांकि तीन दिनों के बाद मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने का अनुमान नहीं है, लेकिन आईएमडी के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेन्द्र पॉल ने कहा कि हल्की आंधी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य के बराबर या उससे नीचे न सही, तो लगभग सामान्य के करीब जरूर आ जाएगा।

प्रमुख खबरें

देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देनेवाले मेजर शहीद वीर ऋषिकेश रामाणी को देश हमेशा याद रखेगा: मगनभाई पटेल

Rabri Devi को 7 दिन का अल्टीमेटम, Sarkari Bungalow खाली नहीं करने पर होगी कार्रवाई

नक्शे से मिटा देंगे...मोसाद ने ली मुनीर की सुपारी, फिर जो हुआ... हिला इजरायल

Social Media पर छाया तुर्की स्टार्स का Indian अवतार, बोले चूड़ियां पर डांस ने लूटा दिल