हिंसा के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद, जामा मस्जिद स्टेशन में प्रवेश निषेध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के एक दिन बाद बुधवार को दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने लाल किले पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच लाल किला मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है जबकि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से प्रवेश पर रोक लगा दी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के हिंसक होते ही लाल किला, आईटीओ, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ सहित मध्य, उत्तर एवं पश्चिम दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया, ‘‘ जिन मेट्रो स्टेशनों पर कल सेवाएं बंद की गई थी वहां देर रात सेवाएं बहाल कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने लालकिले में हुए नुकसान का जायजा लिया, रिपोर्ट तलब

लाल किला मेट्रो स्टेशन को दोबारा बंद किया गया है और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से प्रवेश अभी बंद है। अन्य मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया के जरिये भी यात्रियों को संबंधित जानकारी दी। डीएमआरसी ने सुबह पहला ट्वीट किया, ‘‘ लाल किला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार बंद किए गए हैं, निकास की अनुमति होगी। सभी स्टेशन खुले हैं और सभी मार्गों पर सेवाएं सामान्य हैं।’’

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार से कहा, ‘कृषि विरोधी कानूनों’ को वापस लिया जाए

एक अन्य ट्वीट में बताया गया, ‘‘ अद्यतन जानकारी है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद हैं। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश बंद है।’’ एक अन्य ट्वीट में डीएमआरसी ने बताया कि येलो लाइन पर स्थित साकेत मेट्रो स्टेशन पर औसतन प्रतीक्षा समय 35 मिनट है। भीड़ या प्रतीक्षा समय में फेरबदल होने पर जानकारी दी जाएगी। हालांकि, इसके बाद किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘‘साकेत मेट्रो स्टेशन पर प्रतीक्षा समय सामान्य हो गया है।

प्रमुख खबरें

NDA ने आंध्र प्रदेश में जारी किया घोषणापत्र, चंद्रबाबू नायडू के मुस्लिम आरक्षण के वादे से दिखी दूरी

इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है अमृतपाल सिंह, जानें यहां पूरी जानकारी

T20 Wordl Cup 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान, स्टीव स्मिथ बाहर