संसद भवन, सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास का काम अगले साल शुरू हो सकता है: पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि संसद भवन तथा सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास की सरकार की मेगा योजना और विभिन्न मंत्रालयों के लिए एक समग्र परिसर का निर्माण कार्य अगले साल शुरू हो सकता है।उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर यह बात कही। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर मंत्री की यह पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किमी के दायरे में मौजूद ‘सेंट्रल विस्टा (केन्द्रीय भूदृश्य)’ को पुनर्विकसित करने की मेगा योजना के तहत मोदी सरकार ने संसद भवन, एकीकृत केंद्रीय सचिवालय और सेंट्रल विस्टा के विकास या पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव मांगा है।संसद भवन के स्थान और डिजायन के बारे में पूछे जाने पर पुरी ने कहा कि इन पहलुओं पर अभी विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मध्य अक्टूबर तक हम निविदा (डिजाइन के लिए) जारी कर सकेंगे और अगले साल तक निर्माण शुरू हो सकता है।इससे पहले अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना का जिक्र किया जिसके तहत रायसीना हिल से लेकर इंडिया गेट तक फैले सरकारी कॉम्प्लेक्स के पुनर्विकास की योजना है। इसमें नार्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक तथा संसद भवन परिसर शामिल हैं। पुरी ने कहा, ‘‘ अगले चुनाव के समय यानी 2024 में जब हम मिलेंगे, उम्मीद है कि हम नए संसद भवन में होंगे।’’ इससे पहले बृहस्पतिवार को सरकारी सूत्रों ने कहा था कि 2022 में संसद का मानसून सत्र नव-विकसित संसद भवन में आयोजित किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि अगले साल तक सेंट्रल विस्टा का पुनर्विकास किया जाएगा और 2024 तक एकीकृत केंद्रीय सचिवालय का निर्माण किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी