भारत-पाक के बीच तनाव कम करना जी-7 में उठाए गए पांच प्रमुख मुद्दों में से एक: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने सोमवार को दावा किया कि हाल ही में सम्पन्न हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में उठाए गए पांच प्रमुख मुद्दों में से एक मुद्दा भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद करना था। जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को देर रात अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ देश लौट चुके हैं। जी-7 का आयोजन फ्रांस के बिआरित्ज शहर में 24 से 26 अगस्त के बीच किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने ली चुटकी, कहा- मोदी अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह इसमें बातचीत नहीं करना चाहते

ट्रम्प ने तत्काल इसका समर्थन किया था। हाल ही में उन्होंने मध्यस्थता की पेशकश की थी। बाद में ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने और मोदी ने बीती रात कश्मीर के बारे में ‘‘काफी विस्तार’’ से बात की और उन्हें लगता है कि भारत और पाकिस्तान खुद ही इसका समाधान कर सकते हैं।  व्हाइट हाउस ने एक ट्वीट में कहा कि मोदी के साथ बैठक के दौरान ट्रम्प ने अफगानिस्तान में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में भारत की भूमिका को स्वीकार किया। व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर मोदी और ट्रम्प की तस्वीरें भी साझा की थी, जिसमें दोनों नेता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के