Spiderman के लुक में बाइक चला कर बना रहे थे Reels, अब हुआ ये एक्शन

By रितिका कमठान | Apr 26, 2024

इन दिनों युवाओं पर वायरल होने के लिए कई तरह की रिल्स बनाने का चस्का चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर युवा किसी भी स्थिति में वायरल होना चाहते है। वायरल होने के लिए रिल्स बनाने के नए से नए तरीके इजात करने लगे है। इन तरीकों के कारण युवा कई बार कानूनी पचड़ों में भी फंस जाते है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान आदित्य (20) और अंजलि (19)के रूप में हुई है, जो नजफगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति स्पाइडरमैन की पोशाक पहने और दिल्ली की अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर बिना नंबरप्लेट वाली बाइक पर बगैर हेलमेट के स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती भी बाद में उसके साथ आ जाती है। और उसने भी स्पाइडरमैन की पोशाक पहनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मोटरसाइकिल पर घूमते हुए दिखाई देते हैं। युवती बाइक पर पीछे बैठी हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दो लोग एक बाइक पर घूम रहे हैं और उन्होंने स्पाइडरमैन की पोशाक पहनी हुई है। मामले की जांच की गयी और चालक के खिलाफ बगैर हेलमेट, बगैर शीशों, बगैर लाइसेंस, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Passport यात्रा का दस्तावेज़ है, नागरिकता का नहीं: विदेश मंत्रालय का बड़ा स्पष्टीकरण

Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी आज, एक व्रत से मिलेगा 24 एकादशियों का महापुण्य