कांग्रेस की मदद के बिना सरकार नहीं बना सकती क्षेत्रीय पार्टियां: देवगौड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

बेंगलुरु,पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने रविवार को यहां कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्रीय पार्टियां अकेले अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती हैं और उन्हें कांग्रेस की मदद लेनी होगी। तुमकुरू में पत्रकारों से जदएस के प्रमुख ने कहा कि कई क्षेत्रीय पार्टियों के बीच मतभेद हैं लेकिन उनका मानना है कि वे कांग्रेस की मदद के बिना अकेले अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती हैं। देवेगौड़ा तुमकुरू से चुनाव लड़ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी की सेना वाले बयान पर योगी के खिलाफ चलना चाहिए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा: गहलोत

उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्रीय पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन को खत्म करना चाहती हैं तो उन्हें अपने मतभेदों को खत्म करना होगा। देवगौड़ा ने कहा कि अगर क्षेत्रीय दल मोदी के शासन को खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के साथ आना चाहिए। मोदी देश की राजनीतिक व्यवस्था को तबाह कर रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण दिया जहां भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए जदएस ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।

इसे भी पढ़ें: देशवासियों से मोदी ने पूछा सवाल, क्या 40 सीट पर चुनाव लड़ने वाले बन सकते हैं PM?

एक सवाल के जवाब में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि इस मुश्किल स्थिति में देश में योगदान देना चाहते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने एक मजबूत गठबंधन बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय पार्टियों को साथ लाने के लिए मदद करने की पेशकश भी की।

 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी