70 साल में देश ने क्षेत्रीय पार्टियों को मजबूती से ऊभरते हुए देखा: कुमारस्वामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2019

कोलकाता। भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में से एक बताते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज हम केन्द्र में कुछ ‘अलोकतांत्रिक’ लोगों को ‘लोकतांत्रिक’ सरकार की अगुवाई करते देख रहे हैं। कुमारस्वामी ने शनिवार को विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 70 साल में देश ने क्षेत्रीय पार्टियों को मजबूती से ऊभरते हुए देखा है। इन दलों ने अपने राज्यों के हितों की रक्षा की है और अपने लोगों की भावनाओं को समझा है।

इसे भी पढ़ें: ममता की रैली में स्टालिन ने लोकसभा चुनाव को बताया आजादी की दूसरी लड़ाई जैसा

क्षेत्रीय दलों और क्षेत्रीय नेताओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों के हितों की रक्षा के लिए एम. करूणानिधि ने बहुत कुछ किया है। ठीक वैसे ही सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश में जबकि एन. चन्द्रबाबु नायडू ने आंध्रप्रदेश के लिए किया है। ममता बनर्जी को देश की महिलाओं के लिए रोल मॉडल बताते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने राज्य की महिलाओं को सशक्त किया है। नोटबंदी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश बुरी तरह प्रभावित हुआ है और सबसे ज्यादा प्रभावित ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोग हुए हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए