ममता की रैली में स्टालिन ने लोकसभा चुनाव को बताया आजादी की दूसरी लड़ाई जैसा

lok-sabha-polls-will-be-second-fight-for-independence-says-mk-stalin
[email protected] । Jan 19 2019 3:20PM

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि अगर मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो देश 50 साल पीछे चला जाएगा।

कोलकाता। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि आगामी आम चुनाव भाजपा के ‘‘कट्टर हिंदुत्व” के खिलाफ भारत के लोगों के लिए आजादी की दूसरी लड़ाई के समान होंगे। यहां तृणमूल कांग्रेस की महारैली में स्टालिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कुछ लोगों से “डरते” हैं। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उन्होंने कहा कि अगले (लोकसभा) चुनाव आजादी की दूसरी लड़ाई जैसे होंगे। हम हिंदुत्व एवं कट्टर हिंदूवाद के जहर को फैलने से रोकेंगे। हमारी अपील मोदी को हराने और देश को बचाने की है।

इसे भी पढ़ें: सपा-बसपा गठबंधन पर बोले मिश्रा, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की है शुरुआत

स्टालिन ने केंद्र सरकार पर कॉर्पोरेट घरानों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो देश 50 साल पीछे चला जाएगा। बीजू जनता दल (बीजद) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चे के अलावा सभी विपक्षी पार्टियों के नेता रैली में हिस्सा ले रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़