कांग्रेस के पास चुनाव में जाने के दो ही रास्ते क्षेत्रवाद और परिवार वाद .. जनभावनाओं से नही कोई सरोकार, भाजपा एकजुटता से फतेहपुर को करेगी फ़तेह : बिक्रम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 17, 2021

फतेहपुर   भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है । पोस्टर वॉर शुरू हो गई है भाजपा फतेहपुर में आक्रामक रूप से कार्य कर रही है । और केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की जयराम सरकार के विकास के नाम पर जनता के बीच आयी है । जहां भी सरकार के प्रतिनिधि न होने की वजह से विकास रुका पड़ा है उसे महज एक साल में गति दी जाएगी ये बात परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने फतेहपुर में चुनावी सभा के दौरान पत्रकारों से बात करते कही ।

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मंडी में नामधारियों से मांगा भाजपा को समर्थन

कांग्रेस ने कभी भी मुददों पर बात नही की है क्षेत्रवाद,परिवारवाद के साथ साथ धड़ों में कार्य करती रही है  ।प्रदेश में कांग्रेस के  दो धड़े कार्य करते रहे हैं एक वीरभद्र कांग्रेस और एक कांग्रेस , वीरभद्र कांग्रेस हमेशा कांग्रेस पर भारी रही है यही वजह है और उनके हस्तक्षेप के बगैर कांग्रेस की जीत लगभग असंभव रही है ।इसलिय उनकी मृत्यु के बाद भी श्रधांजलि का नाम ले कर वोट मांगे जा रहे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के कई नेता कांग्रेस के सम्पर्क में-कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बोले राठौर की रणनीति से भाजपा परेशान-दीपक शर्मा

कांग्रेस के पास नेताओं की कमी के साथ ही मुद्दों की भी  कमी है और वो जनभावनाओं के साथ खेल  कर दोनों स्वर्गीय नेताओं के नाम पर बंदूक तान कर निशाना लगाने का प्रयास कर रहे हैं।  फतेहपुर में जो बाहरी और भीतरी का नारा दिया जा रहा है जनता खुद तय करे की जो उनके प्रत्याशी है जो आज तक बाहर रहे अपने पिता द्वारा बनाई सियासी जमीन पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी एक साधारण परिवार से संबंध रखते एवं लंबे समय से उसी क्षेत्र में लोगों के बीच कार्य कर रहे हैं।

 

 

उन्ही के प्रयासों  का नतीजा है कि फतेहपुर में फसल खरीद केंद्र ने कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्हें बाहरी बताना कांग्रेस का  मानसिक दिवालियापन  दर्शाता है । जबकि अपने प्रचार के लिए भी उनको बाहरी लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है ये उन लोगों में से है जिनका अपना राजनीतिक कद कभी बन नही पाया और जो अपने शीर्ष नेतृत्व को पप्पू जैसे नाम से सम्बोधित करते रहे है जो वैश्विक स्तर पर उनकी पहचान बन गया है ऐसे लोग दूसरी विचारधारा और देवभूमि की जनता की  भावनाओं का क्या आदर करेंगे

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू