Delhi CM Rekha Gupta ने INA Delhi Haat में Teej Festival मनाया, कारीगरों का हौसला बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 09, 2026

नयी दिल्ली, आठ अगस्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से आईएनए दिल्ली हाट में आयोजित ‘तीज महोत्सव’ में हिस्सा लिया और महिलाओं तथा अन्य उपस्थित लोगों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी के बीच लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करते हैं और समाज में आपसी सद्भाव तथा अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘तीज केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तीकरण का उत्सव है।’’ दो दिवसीय यह महोत्सव आठ और नौ अगस्त को दिल्ली हाट तथा पीतमपुरा में आयोजित किया जा रहा है।

इस तरह के आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करते हैं और कारीगरों तथा छोटे उद्यमियों के लिए अवसर भी पैदा करते हैं।’’ पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार इन अमूल्य परंपराओं को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने तथा इन्हें आने वाली पीढ़ियों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Kamika Ekadashi 2026: सावन में कामिका एकादशी व्रत का क्या है आध्यात्मिक महत्व? नोट करें Shubh Muhurat

Jaipur में JP Nadda रविवार को Tiranga Rally को रवाना करेंगे, CM भी होंगे शामिल

Sirsa के देसूजोधा गांव में Hepatitis A का प्रकोप, 100 से अधिक लोग हुए बीमार

Prayagraj में Rahul Gandhi के संवाद कार्यक्रम के बाद छात्रों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया