दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपये? Rekha Gupta से पूछा गया सवाल, AAP ने नयी सीएम पर साधा निशाना

By एकता | Feb 23, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र से पहले प्रदेश पार्टी कार्यालय में अन्य भाजपा विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर भाजपा सरकार के लिए सरकारी खजाना खाली छोड़ने का आरोप लगाया। दिल्ली की सीएम ने यह जवाब भाजपा द्वारा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाने से जुड़े सवाल पर दिया।

इसे भी पढ़ें: पंजाबी अभिनेत्री Sonia Mann आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं, जानें उनके बारे में

रेखा गुप्ता पर आप का पलटवार

रेखा गुप्ता के बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि दिल्लीवालों से किए वादों को पूरा करने के बजाय भाजपा ने 'बहाना बनाओ मुहिम' शुरू कर दी है। दिल्ली सीएम का वीडियो साझा करते हुए पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर लिखा, 'पहले BJP सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं को ₹2,500/महीना देने से मना कर, उन्हें धोखा दिया। अब जब महिलाओं को ₹2500 के वादे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया तो वो अनर्गल बहाने बना रही हैं। महिलाओं को ठगकर मोदी और भाजपा ने ये साबित कर दिया कि वो इस देश के सबसे बड़े झूठे हैं।'

प्रमुख खबरें

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella

Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा