ब्लड ग्रुप और गंभीर कोविड-19 के बीच कारण दर्शाने वाले संबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

लंदन| एक अध्ययन के अनुसार, ब्लड ग्रुप इस बात में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं कि क्या लोगों को गंभीर किस्म का कोविड-19 हो सकता है। यह अध्ययन इस रोग के उपचार और अस्पताल में भर्ती होने से रोकने के लिए संभावित नए लक्ष्यों का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

जर्नल पीएलओएस जेनेटिक्स में प्रकाशित अध्ययन में 3,000 से अधिक प्रोटीन का विश्लेषण किया गया जिनके गंभीर कोविड-19 के होने के कारण दर्शाने वाले तार जुड़े हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने 3,000 से अधिक प्रोटीन की स्क्रीनिंग के लिए एक जिनेटिक टूल का उपयोग किया।

उन्होंने छह ऐसे प्रोटीन की पहचान की जो गंभीर कोविड-19 के बढ़े हुए खतरे से जुड़े पाये गये और आठ ऐसे प्रोटीन थे जो गंभीर कोविड-19 से बचाने में योगदान दे सकते हैं।

प्रमुख खबरें

मक्का मस्जिद की छत से अचानक कूद गया शख्स! लेकिन नीचे… Video Viral

Leftover Sweets Recipes: बची हुई मिठाई से बनाएं ये लाजवाब डिश, खाने में लगेंगी बेहद टेस्टी

skin Care: नाइट क्रीम लगाने के बाद भी क्यों नहीं आता ग्लो, जानिए

कनाडा में मृत भारतीय छात्र पर विदेश मंत्रालय का बयान, परिवार के संपर्क में हैं, मौत के कारणों का लगाया जाएगा पता