Jaishankar on China-Pakistan: ...तब तक सामान्य नहीं होंगे चीन के साथ संबंध, जयशंकर का करारा प्रहार

By अभिनय आकाश | Feb 27, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ संबंध तब तक सामान्य नहीं होंगे, जब तक कि कोविड लॉकडाउन की शुरुआत में हुए फेस ऑफ मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता। हैदराबाद में 'भारत की जी20 प्रेसीडेंसी' पर फोरम फॉर नेशनलिस्ट थिंकर्स, हैदराबाद चैप्टर टॉक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ संबंध तब तक नहीं सुधरेंगे जब तक कि टकराव का हल नहीं हो जाता। जयशंकर ने ये भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एलएसी पर दुर्गम इलाकों में फौज को तैनात करने का फैसला किया और आज दुनिया भारत की इस मजबूती और ताकत को देख रही है। 

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka, Nepal, Pakistan Economic Crisis: भारत के पड़ोसी देशों के आर्थिक हालात पर एक नजर

जयशंकर ने कहा कि इस साल जी20 के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री स्तर के सम्मेलनों के अलावा 15 मंत्री स्तरीय बैठकें भी होंगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने आज पूरी दुनिया पर गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव डाला है और इस तरह की नाराजगी की भावना है कि विकसित देशों ने महामारी के दौरान खुद के बारे में ही सोचा। जयशंकर ने कहा कि भारत को छोड़कर कुछ ही देशों ने बाकी दुनिया के बारे में सोचा। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में अमेरिकी चक्रव्यूह! नाकेबंदी तोड़ने की चीनी कोशिश नाकाम, पीछे हटने को मजबूर हुआ रिच स्टारी

Bihar में ऐतिहासिक राजनीतिक उलटफेर, Samrat Choudhary बनेंगे नए मुख्यमंत्री, नीतीश युग का अंत और BJP की पहली ताजपोशी

Chhattisgarh Power Plant Blast: सक्ती में भीषण हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से अब तक 14 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

अयान अहमद के फोन में मिले 350 अश्लील वीडियो! 180 लड़कियों के शिकार का दावा, दहल गया महाराष्ट्र! Amravati Viral Video Case