आमिर खान की लाल सिंह चढ्ढा की रिलीज डेट टली, अब इस दिन सिनेमाघरों मे दिखाई जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी के बजाय 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की। यह फिल्म 1994 की हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। हिंदी संस्करण का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जिन्होंने पहले आमिर के साथ सीक्रेट सुपरस्टार (2017) में काम किया था। फिल्म के बैनर, आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर आमिर और फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर खान वाले एक नए पोस्टर के साथ नई रिलीज की तारीख साझा की।

इसे भी पढ़ें: अभिनेता अली फज़ल का शानदार होगा नया प्रोजेक्ट, अंतरिक्ष की दुनिया को लेकर बनायी जा रही है फिल्म

ट्वीट में कहा गया, “हमें अपनी नई पोस्ट साझा करने की खुशी है और हमारी नई रिलीज की तारीख- ‘लाल सिंह ऑन बैसाखी’ है।” लाल सिंह चड्ढा कोरोना वायरस महामारी के कारण कई बार टली है। फिल्म मूल रूप से क्रिसमस 2021 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के बीच शूटिंग रोक दिए जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। टीम ने सितंबर में निर्माण कार्य पूरा कर लिया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Trump टैरिफ रद्द, तो US डील में जल्दबाज़ी क्यों? खड़गे ने Modi सरकार की Foreign Policy पर उठाए सवाल

चीन को जिसका डर था, अमेरिका ने भारत के साथ वही कर दिया!

Prabhasakshi NewsRoom: Victim Card खेलकर आगे नहीं बढ़ सकते दलित वाली टिप्पणी को लेकर JNU VC के इस्तीफे की माँग तेज

ECI Recruitment: चुनाव आयोग में Data Entry की नौकरी, Graduates को शानदार Salary, बस ये Form भरें