रिलायंस ने ITC से जॉन प्लेयर्स ब्रैंड को 150 करोड़ में खरीदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

नयी दिल्ली। विविध कारोबार कंपनी आईटीसी ने अपने पुरूष परिधान ब्रांड जॉन प्लेयर्स को रिलायंस रिटेल को बेच दिया है। कंपनी ने हालांकि सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया। आईटीसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा कोलकाता की कंपनी ने सौदे के तहत ट्रेडमार्क का भी हस्तांतरण कर दिया है।

आईटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मौजूदा पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत आईटीसी ने अपना ब्रांड जॉन प्लेयर्स तथा संबंधित ट्रेडमार्क एवं बौद्धिक संपदा रिलायंस रिटेल लि. को बेच दी है। उसने कहा कि लाइफस्टाइल खुदरा कारोबार की रणनीतिक समीक्षा के तौर पर पुनर्गठन योजना जारी है।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया- रिलायंस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सौदा करीब 150 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। इस सौदे से रिलायंस रिटेल की मौजूदगी मजबूत होगी। युवाओं के फैशन के अनुसार परिधान के लिये आईटीसी ने जान प्लेयर्स ब्रांड का गठन 2002 में किया था।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी