वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया- रिलायंस

us-does-not-violate-sanctions-on-venezuela-reliance
[email protected] । Mar 23 2019 5:02PM

उसने इस लातिन अमेरिकी देश को ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस मुद्दे पर लगातार अमेरिका के विदेश विभाग से संपर्क में है।

नयी दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी रिफाइनरी की संचालक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने वेनेजुएला के खिलाफ लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया है। उसने इस लातिन अमेरिकी देश को ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस मुद्दे पर लगातार अमेरिका के विदेश विभाग से संपर्क में है।

इसे भी पढ़ें: बड़े भाई मुकेश ने अनिल को जेल जाने से बचाया, 550 करोड़ का कर्ज चुकाया

गौरतलब है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं। ऐसी खबरें थीं कि रिलायंस अपनी जामनगर रिफाइनरी से वेनेजुएला को ईंधन की आपूर्ति कर रहा है। कंपनी का यह बयान इसी पर स्पष्टीकरण के रूप में सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे कई कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़