रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या 30 करोड़ के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो परिचालन शुरू करने के ढाई साल में ही 30 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े को पार कर गयी है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने यह महत्वपूर्ण आंकड़ा दो मार्च को हासिल किया। हालांकि जियो को इस बाबत भेजे गए सवाल का अब तक जवाब नहीं मिल सका है। 

कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में विज्ञापनों के दौरान भी 30 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य पाने का जश्न मनाते दिख रही है। जियो परिचालन शुरू करने के बाद सबसे कम समय में दस करोड़ ग्राहक बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने महज 170 दिन में यह आंकड़ा छू लिया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह