अफगानिस्तान में रह रहे लोगों की मदद करेगा UN, खाना, पैसे समेत स्वास्थ्य की देगी मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2021

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एवं समन्वय एजेंसी ने कहा कि वह और उसके साझेदार तालिबान द्वारा पूरे देश पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान में हुई जटिल सुरक्षा स्थिति के बावजूद ‘ वहां रहेंगे और लोगों की जरूरतों को पूरा करेंगे।’’ मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने एक बयान में कहा, ‘‘ मानवतावादी समुदाय- संयुक्त राष्ट्र और गैर सरकारी संगठन- देश के लोगों की मदद को प्रतिबद्ध हैं।’’ ओसीएचए ने कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित हजारों लोग जिनकी पहचान गत हफ्तों में की गई है, उन्हें खाना, नकद, स्वास्थ्य, पानी आदि की सहायता दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?