दिल्ली में प्रदूषण से मिलेगी राहत, रेखा गुप्ता सरकार ने शुरू की यह योजना, कृत्रिम बारिश की भी तैयारी

By अंकित सिंह | Jun 03, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और आशीष सूद ने वायु प्रदूषण शमन योजना 2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण दिवस बहुत करीब है और दिल्ली में वायु प्रदूषण हम सभी से जुड़ा मामला है। सालों से हम वायु प्रदूषण से पीड़ित हैं। वायु प्रदूषण ने सालों से दिल्ली के लोगों को परेशान किया है। हमारा एक सपना है - स्वच्छ दिल्ली, हरी दिल्ली, स्वस्थ दिल्ली। मुझे बहुत खुशी है कि हमारे पर्यावरण विभाग, हमारे पर्यावरण मंत्री ने एक शानदार वायु प्रदूषण शमन योजना 2025 का मसौदा तैयार किया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने आतंक के खिलाफ नयी लक्ष्मण रेखा खींची, उम्मीद है कि शत्रु को सबक मिला होगा: सीडीएस

रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी ऊंची इमारतों, खासकर 3000 मीटर से ऊंची व्यावसायिक इमारतों, मॉल, होटल आदि पर एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य होगा और इससे पूरी दिल्ली में धूल कम होगी।  मुख्यमंत्री ने कहा, “हम चाहते हैं कि एक नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन ही प्रवेश करें।” उन्होंने बताया कि जिन परियोजनाओं का निर्माण स्थल 500 वर्ग मीटर से ज्यादा है, उन्हें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया