मप्र में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, आधे ही भरने होगें अभी बिल

By दिनेश शुक्ल | Jun 22, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बिलों में राहत देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि गरीबों एवं निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली दिलवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कोरोना काल में सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे रही है। प्रदेश के लगभग 95 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 623 करोड़ रूपये का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भोपाल से वेब लिंकिंग के माध्यम से प्रदेश के 10 लाख से अधिक घरेलू, कृषि, उद्योग बिजली उपभोक्ताओं को संबोधित किया साथ ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुछ उपभोक्ताओं से बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए प्राप्त किए जाएंगे सुझाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के समय में जब आप सभी लोग अपने घरों में थे, तब हमारे बिजली विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने लगातार बिना रूके आपके घरों में बिजली सप्लाई चालू रखी। आंधी बारिश के समय भी सभी विद्युतकर्मी आपकी सेवा में तत्पर हैं। वाकई ये हमारे कोरोना योद्धा है। इनका कार्य प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार प्रदेश में कृषि कार्य के लिए 10 घंटे एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से वीसी में जुड़े बिजली उपभोक्ताओं से बातचीत की। बिजली उपभोक्ताओं ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए बिजली बिलों में मिली राहत को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR