Bajrang Punia और Vinesh Phogat को राहत, ट्रायल में मिली छूट के खिलाफ दायर अर्जी को HC ने किया खारिज

By अंकित सिंह | Jul 22, 2023

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल से दी गई छूट में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए फोगट और पुनिया को सीधे प्रवेश की अनुमति के खिलाफ अंडर -20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल और अंडर -23 एशियाई चैंपियन सुजीत कलकल की याचिका खारिज कर दी। न्यायाधीश ने कहा, ''रिट याचिका खारिज की जाती है।''

इसे भी पढ़ें: Vinesh Phogat की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, NADA ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है कारण

सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता पंघाल ने एक वीडियो में कहा ,‘‘ विनेश फोगाट को एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि उसने पिछले एक साल से अभ्यास भी नहीं किया। पिछले एक साल में उसकी कोई उपलब्धि नहीं है।’ उसने कहा ,‘‘ पिछले साल जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में मैने स्वर्ण पदक जीता था और यह करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी। एशियाई चैम्पियनशिप 2023 में मैने रजत पदक जीता जबकि विनेश ने कुछ नहीं किया। वह चोटिल भी थी।’’ भारत के स्टार रेसलर साक्षी मलिक ने भी कहा था कि मुझे सरकार से फोन आया कि वे एशियाई खेलों के लिए सीधे उन दोनों (बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट) का नाम भेज रहे हैं और मुझसे एक मेल भेजने के लिए कहा ताकि मेरा नाम भी भेजा जा सके। साक्षी मलिक ने कहा कि मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं सीधे प्रवेश नहीं चाहता था। मैं ट्रायल के बिना न तो किसी टूर्नामेंट में गई हूं और न ही भविष्य में कभी ऐसा करूंगी।

प्रमुख खबरें

US-Iran Tensions | विनाश की शुरुआत! अमेरिकी ड्रोन एक्शन से थर्राया ईरान, आधी दुनिया को लील जाएगी ये जंग!

जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा, UN में नई दिल्ली ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

भारत कभी किसी विदेशी ताकत के आदेश नहीं मानता, पीएम मोदी पर दबाव बनाना बेकार, ट्रंप को पुतिन का कड़ा जवाब

संकरी गलियां और नियमों की अनदेखी बनती रही काल! दिल्ली में पिछले 6 सालों में आग से जुड़ी घटनाओं में 543 लोगों की जान गयी