सौरव गांगुली को राहत, आचरण अधिकारी ने हितों के टकराव की शिकायत खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2019

नयी दिल्ली। बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डी के जैन ने बोर्ड अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत खारिज कर दी। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने चार अक्टूबर को यह शिकायत दर्ज की थी जब गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष थे। इसमें उन्होंने दावा किया था कि वह कैब अध्यक्ष और बीसीसीआई एजीएम में इसके प्रतिनिधि के रूप में कई पद पर काबिज हैं। 

जैन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक ही समय में कई क्रिकेट भूमिकायें अदा नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया किगांगुली ने 23 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद का भार संभालते हुए कैब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया जिससे उनका कोई भी हितों का टकराव नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक