Customs Duty Waiver | US-Iran War के बीच बड़ी राहत! सरकार ने अहम पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ़ की

By रेनू तिवारी | Apr 02, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और वैश्विक सप्लाई चेन में आ रही रुकावटों को देखते हुए भारत सरकार ने घरेलू उद्योगों को बड़ी राहत दी है। गुरुवार को वित्त मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कई प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) को पूरी तरह खत्म कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा! बेटे के इलाज के लिए मां ने दी 13 साल की बेटी की बलि, मां और तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार

30 जून तक मिलेगी छूट: इन क्षेत्रों को होगा सीधा फायदा

यह राहत उपाय अस्थायी है और वर्तमान में 30 जून, 2026 तक मान्य रहेगा। इस छूट से उन सभी उद्योगों को संजीवनी मिलेगी जो पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक पर निर्भर हैं। 

इसमें कहा गया, "यह कदम घरेलू उद्योग के लिए अहम पेट्रोकेमिकल इनपुट की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों पर लागत के दबाव को कम करने और देश में सप्लाई की स्थिरता को सुरक्षित रखने के लिए एक अस्थायी और लक्षित राहत उपाय के रूप में उठाया गया है।"

इसे भी पढ़ें: Stock Market Crash | बाज़ार हुआ धड़ाम! ट्रंप के 'ईरान युद्ध' वाले भाषण से सहमा दलाल स्ट्रीट, सेंसेक्स 1,300 अंक से ज्यादा टूटा

 

इन सामानों को मिलेगी छूट

जिन सामानों पर कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है, उनमें मेथनॉल, निर्जल अमोनिया, टोल्यूनि, स्टाइरीन, डाइक्लोरोमीथेन (मेथिलीन क्लोराइड), विनाइल क्लोराइड मोनोमर, पॉली ब्यूटाडाइन, स्टाइरीन ब्यूटाडाइन और असंतृप्त पॉलिएस्टर रेजिन शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

पुडुचेरी के Thattanchavady उपचुनाव में शुरुआती चार घंटों में 39 फीसदी वोटिंग दर्ज

VVS Laxman बोले Shreyas Iyer बनेंगे सफल कप्तान, रणनीति और तैयारी को सराहा

सितंबर में FADA ने दर्ज की रिकॉर्ड पैसेंजर व्हीकल बिक्री, 32 फीसदी उछाल

West Bengal Bypolls: रेजीनगर में विधायक Humayun Kabir गिरफ्तार, नंदीग्राम में तनाव के बीच मतदान