जिस धार्मिक स्थल से पत्थर बरसे उन्हें सरकार को अधिग्रहित करना चाहिए : रामेश्वर शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Jan 02, 2021

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शहरों में धार्मिक जुलूसों पर हो रहे पथराव की घटना पर विधानसभा के प्रोटम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि, जुलूसों पर पत्थर फेंकने वालों का इलाज होगा। सरकार क़ानून बनाएगी की जिस जगह से पत्थर फेंके गए है, उसे अधिग्रहीत करे और नेस्तनाबूद कर दे। रामेश्वर शर्मा मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और भोपाल हुजूर विधानसभी सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी है। 

इसे भी पढ़ें: पुलिस थाने में उपद्रव करने वाले 125 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कश्मीर के पत्थरबाजों का भी समर्थन करती थी, परंतु अब वहाँ भी पत्थर बाजी बंद है। मध्य प्रदेश में भी इस तरह की घटनाओं को सख्ती से निपटा जाएगा। शर्मा ने कहा कि जिन धार्मिक स्थलों से बारातों, धार्मिक यात्राओं, रैलियों पर पत्थरबाजी की जाती है, ऐसे स्थलों का शासन द्वारा अधिग्रहण करने के कानून पर विचार किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter