धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामला : सिद्धू ने पुलिस कार्रवाई के ‘वीडियो क्लिप’ टि्वटर पर पोस्ट किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को अपने टि्वटर अकाउंट पर पंजाब के फरीदकोट में 2015 में हुई एक घटना की कथित वीडियो पोस्ट की जिसमें धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस बल प्रयोग करती दिखाई दे रही है। सिद्धू ने यह वीडियो शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के उस चुनौती के जवाब में पोस्ट किया जिसमें बादल ने सत्ताधारी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से इस मामले में सुबूत मांगा था।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा : सीएम खट्टर ने हिसार और पानीपत में किया कोविड अस्पतालों का उद्घाटन

गौरतलब है कि 2015 में जब घटनाएं हुई थीं उस समय पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिअद की गठबंधन सरकार थी और प्रकाश सिंह बादल राज्य के मुख्यमंत्री थे।

प्रमुख खबरें

UP Politics: BJP का बड़ा Action Plan, Nitin Nabin परखेंगे Western UP में जमीनी ताकत

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

स्कूल मान्यता रिश्वत मामले में DMK नेता Anbil Mahesh से CCB ने की पूछताछ

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च